राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा की 17 गौशालाओं को 4.07 करोड़ रुपये की मदद, निराश्रित गौवंश के भरण-पोषण और देखभाल पर जोर

04 सितंबर 2026, विदिशा: विदिशा की 17 गौशालाओं को 4.07 करोड़ रुपये की मदद, निराश्रित गौवंश के भरण-पोषण और देखभाल पर जोर – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के विकासखंड में निराश्रित और बेसहारा गौवंश के भरण-पोषण तथा बेहतर देखभाल के लिए शासकीय और अशासकीय गौशालाओं को 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है। गौ संवर्धन बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौशालाओं के पंजीयन प्रारंभ होने से मार्च 2026 तक विकासखंड की 17 गौशालाओं को कुल 4 करोड़ 7 लाख 5 हजार 820 रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। इस राशि का उद्देश्य गौशालाओं में मौजूद निराश्रित और बेसहारा गौवंश के लिए पर्याप्त भोजन और जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करना है। इसके तहत गौवंश को चारा, भूसा और दाना उपलब्ध कराने के साथ ही पानी, शेड तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के रखरखाव पर भी राशि खर्च की जानी है।

13 शासकीय गौशालाओं को मिली राशि

विदिशा विकासखंड की 17 ग्राम पंचायतों की गौशालाओं को जारी राशि में 13 शासकीय और 4 अशासकीय गौशालाएं शामिल हैं। शासकीय गौशालाओं में ग्राम पंचायत नीमखेड़ा की गोवर्धन गौशाला को 14 लाख 48 हजार 520 रुपये, कबूला की जय मां गौरी गौशाला को 15 लाख 58 हजार रुपये और सौथर की श्री कृष्ण गौशाला को 17 लाख 40 हजार 590 रुपये जारी किए गए हैं। इसी तरह इमलिया की श्री राधे राधे गौशाला को 11 लाख 95 हजार 430 रुपये, अमउखेड़ी की श्री वृंदावन गौशाला को 22 लाख 51 हजार 300 रुपये, पठारी हवेली की सांवरिया सेठ गौशाला को 20 लाख 33 हजार 600 रुपये और पीपरहूंठा की श्री बालकृष्ण गौशाला को 25 लाख 17 हजार 730 रुपये दिए गए हैं।

जंबार की मातृभूमि राधे कृष्ण गौशाला को 17 लाख 56 हजार 580 रुपये, कागपुर की श्री वृंदावन गौशाला को 25 लाख 93 हजार 780 रुपये, सांकलखेड़ा खुर्द की श्री कृषि बलिेश्वरी गौशाला को 15 लाख 93 हजार 770 रुपये तथा पठारी हवेली की कामधेनु गौशाला को 20 लाख 74 हजार 280 रुपये की राशि जारी हुई है। इसके अलावा सलैया की श्री गोवर्धन गौशाला को 20 लाख 95 हजार 710 रुपये और घाटखेड़ी की कामधेनु गौशाला को 14 लाख 38 हजार 650 रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।

4 अशासकीय गौशालाओं को भी राशि

अशासकीय गौशालाओं में विदिशा की श्री गोपाल कृष्ण गौशाला को 29 लाख 88 हजार 400 रुपये की राशि जारी की गई है। वहीं दयोदय श्री विद्यासागर गौशाला को 87 लाख 49 हजार 360 रुपये और श्री पुरुषोत्तम गौशाला को 40 लाख 83 हजार 880 रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। ग्राम पंचायत ठर्र की श्री राम गौशाला को 5 लाख 86 हजार 240 रुपये की राशि जारी हुई है।

चारा-पानी और बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा फोकस

गौशालाओं को दी गई राशि का प्रमुख उद्देश्य निराश्रित गौवंश को पर्याप्त आहार उपलब्ध कराने के साथ उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना है। चारा, भूसा और दाना उपलब्ध कराने के अलावा गौशालाओं में पानी, शेड और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के रखरखाव पर भी ध्यान दिया जाएगा। इससे गौशालाओं में रह रहे बेसहारा गौवंश के भरण-पोषण और देखभाल की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture