राज्य कृषि समाचार (State News)

बिना टोकन आधार कार्ड एवं ऋण पुस्तिका से भी ले सकेंगे खाद – कलेक्टर दमोह

08 अगस्त 2026, दमोहबिना टोकन आधार कार्ड एवं ऋण पुस्तिका से भी ले सकेंगे खाद – कलेक्टर दमोह – मध्यप्रदेश शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत उर्वरक वितरण व्यवस्था का और सरलीकरण करते हुए हाइब्रिड व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब किसान ऑनलाइन टोकन के माध्यम से ही नहीं, बल्कि बिना टोकन के भी आधार कार्ड एवं ऋण पुस्तिका प्रस्तुत कर खाद प्राप्त कर सकेंगे।

कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव ने कहा कि शासन की नई व्यवस्था के संबंध में जिले के सभी उर्वरक व्यापारियों, डबल लॉक केंद्रों एवं सहकारी समितियों की बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित संस्थाओं को नई व्यवस्था से अवगत करा दिया गया है, ताकि किसानों को खाद वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।  उन्होंने  कहा किसान अपनी सुविधा के अनुसार हाइब्रिड मोड अथवा पूर्ववत ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से खाद प्राप्त कर सकते हैं। जिले में वर्तमान में यूरिया, डीएपी, एनपीके सहित सभी प्रकार के उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा कहीं भी खाद की कमी नहीं है।

कलेक्टर ने किसानों से अपील की कि वे आगामी फसल की तैयारी को ध्यान में रखते हुए अभी से उर्वरक का उठाव कर लें। साथ ही किसानों को उपलब्ध शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण का लाभ लेकर समय रहते खाद खरीदकर सुरक्षित रखने की भी सलाह दी। शासन की इस नई व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को सरल, सुगम एवं निर्बाध उर्वरक वितरण सुनिश्चित करना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture