राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी सिंचाई हेतु नहरों से किसानों को मिलेगा पर्याप्‍त पानी-सीईओ जिला पंचायत

22 अक्टूबर 2025, अशोकनगर: रबी सिंचाई हेतु नहरों से किसानों को मिलेगा पर्याप्‍त पानी-सीईओ जिला पंचायत – जिले की जल संरचनाओं से आगामी रबी फसल सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होने पर किसानों को मांग अनुसार जल संरचनाओं से निर्धारित एक पलेबा एवं एक या दो पानी उपलब्‍ध कराया जाए। जिससे कृषक गण समयानुसार अपनी फसलों के लिए सिंचाई कर उत्पादन प्राप्त कर सके। इस आशय के निर्देश मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन ने  गत दिनों  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में दिए। बैठक में चंदेरी विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री ए.के.अहिरवार,अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन,उपयंत्री तथा संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने निर्देशित किया कि किसानों को माह नवम्बर 2025 के प्रथम सप्ताह में पलेबा हेतु पानी दिये जाने की शुरुआत की जाए। जल का अधिक से अधिक सदुपयोग हो इसकी सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने सिंचाई वसूली के संबंध में निर्देशित किया कि सिंचाई वसूली हेतु बडे बकायेदारों की सूची तैयार कर सिंचाई वसूली की जाए। अमाही तालाब से अशोकनगर नगरपालिका को पेयजल के लिए जल प्रदाय किया जाता है। इस हेतु आरक्षित जल के अतिरिक्त जल की व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नहरों की साफ सफाई एवं सुधार कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाए। जिससे पानी टेल तक पहुंच सके। बैठक में बताया गया कि अशोकनगर जिले में 2 मध्यम, 31 लघु जलाशय तथा 21 बैराज / स्टाप डेम/वीयर सिंचाई योजनाएं इस प्रकार कुल 54 जल संरचना निर्मित है। सभी संरचनाओं / जलाशयों की कुल रूपांकित जल भराव क्षमता 106.40 मि.घ.मी. है। 15 अक्टूबर की स्थिति में उक्त कुल 54 जल संरचनाओं में सिंचाई हेतु 104.278 मि.घ.मी. जल उपलब्ध है। अशोकनगर जिले में वर्ष 2025-26 हेतु 20509 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है। संभाग अशोकनगर की 02 मध्यम योजनाओं (कॉचा/मोला) से 6820 हेक्टेयर में, 31 लघु योजनाओं से 9445 हेक्टेयर में एवं 21 बैराजों / स्टाप डेम/वीयर से 4244 हेक्टेयर में इस प्रकार कुल 54 योजनाओं से 20509 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी सिंचाई प्रस्तावित है।

Advertisement
Advertisement

अशोकनगर जिले की सीमा के अन्तर्गत राजघाट परियोजना की मुख्य बांयी तट नहर प्रणाली की आर.डी. ० मी. से 28000 मी. स्थित है जिनसे वितरिकाएं एवं माईनर निकलती है। उक्त नहरों हेतु 02 जल उपभोक्ता संथायें (दोनाला हिरावल संथा एवं गोधन हंसारी संथा) संचालित है जिनसे क्रमशः 2206 हेक्टेयर एवं 2566 हेक्टेयर, इस प्रकार कुल 4772 हेक्टेयर में रबी सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है। उक्त संथाओं का रखरखाव एवं संचालन अनुविभागीय अधिकारी राजघाट नहर उपसंभाग क्र.-1 चंदेरी जिला अशोकनगर द्वारा किया जाता है। उक्त संथायें अशोकनगर जिले में स्थित होने के कारण गठन सबंधी चुनावी प्रक्रिया इस कार्यालय द्वारा संपन्न की जाती है। जिले की अमाही लघु सिंचाई योजना की जल भण्डारण क्षमता 12.58 मिलीयन घन मीटर है जिसमें से 5.313 मि.घ.मी. नगरपालिका अशोकनगर को अशोकनगर शहर के पेयजल हेतु आरक्षित किया जाता है। शेष जल से 1290 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement