Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक जैविक खेती पर विशेष ध्‍यान दें- प्रभारी सीईओ जिला पंचायत

15 मार्च 2025, अशोकनगर: कृषक जैविक खेती पर विशेष ध्‍यान दें- प्रभारी सीईओ जिला पंचायत – देश एवं प्रदेश में किसानों की अहम भूमिका होती है। देश की संपत्ति किसानों की देन है। किसानों को खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए जैविक खेती पर विशेष ध्यान देना चाहिए । यह बात  गत दिनों  प्रभारी मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एन एस नरवरिया ने पुरानी कृषि मंडी अशोकनगर में आयो‍जित कृषि विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी के आयोजन अवसर पर कही । कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति की सभापति श्रीमती शीतल सतेन्‍द्र कलावत विशेष रूप से उपस्थित रही।

श्री नरवरिया ने कहा कि किसानों के कल्‍याण एवं उनकी समस्या के निराकरण के लिए जिले में नाबार्ड क्‍लब की स्थापना की जाए। जिससे उनकी समस्याओं को निराकरण हेतु राज्‍य स्‍तर पर भेजा जा सकें।  श्री सतेन्‍द्र कलावत ने कहा कि जिले के कृषक परम्परागत खेती के स्थान पर जैविक खेती की ओर अग्रसर हो। जिससे खेती को लाभ का धंधा बनाया जा सके। उन्होंने कृषि विज्ञान मेले में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताए तरीके से खेती करने पर जोर  देते हुए   खेती में उन्‍नत खेती की ओर किसानों को  बढ़ने  का  आह्वान किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्‍य श्री उमेश रघुवंशी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्‍याण के लिए हर संभव मदद कर रही है।

उप संचालक कृषि श्री के.एस.कैन ने स्‍वागत भाषण देते हुए कृषि विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी के बारे में विस्तार से किसानों को जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार चना,मसूर एवं सरसों के पंजीयन की अंतिम बढ़कर 17 मार्च 2025 हो गई है। किसान , इस अवधि तक अपना पंजीयन करा सकते है। उन्होंने किसान सम्मान निधि हेतु ई-केवायसी कराये जाने एवं फार्मर आईडी बनाये जाने की अपील की। उन्‍होंने किसानों से कहा कि फसल कटाई के बाद नरवाई न  जलाएं । नरवाई जलाये जाने से जनहानि,पशु हानि तथा खेत की उर्वरा शक्ति नष्‍ट होती है। इस मौके पर मेले में लगाई प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनियों के स्टॉल लगाए गए । कार्यक्रम में जनपद अशोकनगर उपाध्यक्ष श्री अभिषेक यादव ,भारतीय किसान संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि श्री जगराम सिंह यादव, किसान संघ के जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र रघुवंशी ,जैविक खेती करने वाले कृषक श्री खुमान सिंह रघुवंशी, कृषि वैज्ञानिक डॉ बी एस गुप्ता ,डॉक्टर केके यादव, डॉ. त्रिवेदी ,डॉ. जैन , ,उप संचालक पशुपालन डॉ. कल्पना दीवान , आयुष जिला अधिकारी डॉ विनोद धाकरे, मंडी सचिव श्री भागीरथ अहिरवार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर बैजनाथ यादव के द्वारा किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com