राज्य कृषि समाचार (State News)उद्यानिकी (Horticulture)

उद्यानिकी विभाग की योजनाओं में अनुदान का लाभ उठाएं किसान

25 अप्रैल 2025, विदिशा: उद्यानिकी विभाग की योजनाओं में अनुदान का लाभ उठाएं किसान – उद्यानिकी (फल, सब्जी, मसाले, पुष्प, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना) क्षेत्र के  कृषकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सूचना है। किसान ,  उद्यानिकी विभाग की योजनाओं में अनुदान का लाभ उठाएं।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उद्यानिकी विभाग की सभी योजनाओं में अनुदान का लाभ प्राप्त करने हेतु एमपीएफएसटीएस पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन करने के लिए इच्छुक आवेदक स्वयं एमपीएफएसटीएस पोर्टल पर मोबाइल से https://mpfsts-mp-gov-in/mphd/#/new&applica इस लिंक के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं या अपने निकटतम लोक सेवा केंद्र (सीएससी) या अधिकृत ऑनलाइन केंद्र या किसी निजी कंप्यूटर केंद्र पर जाकर पंजीयन करा सकते हैं।  पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं, पासपोर्ट साइज 1 रंगीन फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति, भूमि स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज जैसे खतौनी (बी-1), जाति प्रमाण पत्र (केवल एससी, एसटी वर्ग के कृषक)।

   उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक श्री जी गिरवाल ने बताया कि इच्छुक कृषक अपने विकासखंड के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी या उद्यानिकी विभाग शासकीय नर्सरी में संपर्क कर सकते हैं। विभाग द्वारा अपील की गई है कि इस सप्ताह के भीतर पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement