Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को प्राथमिकता के आधार पर भुगतान हो-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह

रतलाम मण्डी का निरीक्षण

25 अक्टूबर 2025, रतलाम: किसानों को प्राथमिकता के आधार पर भुगतान हो-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह – कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने रतलाम मंडी में भावांतर भुगतान योजनांतर्गत खरीदी प्रारंभ के अवसर पर मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मंडी सचिव एवं एसडीएम को निर्देश दिये कि खरीदी का भुगतान तत्काल हो इसके लिए बैंकों के शाखा प्रबंधकों और उनके नोडल अधिकारियों के सीधे संपर्क में रहकर किसानों को प्राथमिकता के आधार पर भुगतान करवायें। बैंकर्स की सूची मंडी कार्यालय में चस्पा कर दे, जिससे उनसे सीधे संपर्क किया जा सके।

बैंकों के माध्यम से भावान्तर योजना अंतर्गत किसानों को होने वाले लेन-देन को बिना किसी देरी के और प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निपटाया जाए। नोडल अधिकारी खरीदी की सतत मॉनिटरिंग करे। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए। इस दौरान जिले की उप संचालक कृषि श्रीमती नीलम सिंह चौहान भी मौजूद थीं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile