Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सांसद आदर्श ग्राम गुलावट में कृषक संगोष्ठी आयोजित

03 जून 2023, इंदौर: सांसद आदर्श ग्राम गुलावट में कृषक संगोष्ठी आयोजित – सांसद आदर्श ग्राम गुलावट विकास खंड देपालपुर में गत दिनों आत्मा योजना अंतर्गत भारत सरकार की योजना मिशन लाइफ के प्रति किसानों को जागरूक करने, खरीफ फसलों की जानकारी , प्रचार -प्रसार और प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से  कृषक संगोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में डॉ अरुण शुक्ला, शस्य वैज्ञानिक ,केवीके इंदौर द्वारा सोयाबीन की उन्नत प्रजातियों के बारे में जानकारी दी गई और कम लागत में अधिक उत्पादन से संबंधित जानकारी पर चर्चा की गई। डॉ श्रीराम दाधीच ,पशुपालन वैज्ञानिक, केवीके इंदौर द्वारा उन्नत पशुपालन , दूध उत्पादन बढ़ाने , पशु राशन एवं संतुलित आहार बनाने की जानकारी दी गई। श्रीमती शर्ली जॉन थॉमस ,परियोजना संचालक ,आत्मा इंदौर ने कृषकों को नवाचार से जुड़ी जानकारी जैसे अजोला उत्पादन ,अश्वगंधा की खेती,कुसुम की खेती और प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गुमानसिंह पंवार द्वारा किसानों को अपनी खेती में नई तकनीकों का समावेश करने पर ज़ोर देकर प्राकृतिक खेती और मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस गोष्ठी में श्री एस आर एस्के, अनु.अधिकारी कृषि, सुश्री नैना सोलंकी  ग्राकृविअ, श्री एस  व्यास ग्राउविअ और सुश्री अर्चना रॉय एटीएम आत्मा उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन सुश्री रेणु पराशर ने किया और आभार प्रदर्शन श्रीमती अल्पना वर्मा उप परियोजना संचालक आत्मा ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें