Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ओला पीड़ित किसानों को मिला 9 लाख का मुआवजा, 164 किसानों को राहत

12 अगस्त 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ओला पीड़ित किसानों को मिला 9 लाख का मुआवजा, 164 किसानों को राहत –  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बेलगहना तहसील के 4 गांवों के 164 ओला पीड़ित किसानों को राज्य सरकार द्वारा 9 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया गया है। राज्य शासन के नियमों के अनुसार, प्राकृतिक आपदा के कारण 33 प्रतिशत या उससे अधिक फसल नुकसान पर किसानों को प्रति हेक्टेयर 8,500 रुपये का मुआवजा दिया जाता है।

कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर, एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने कोनचरा में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि के चेक वितरित किए। शेष किसानों को उनकी मुआवजा राशि आरटीजीएस के माध्यम से उनके बैंक खातों में जमा कर दी गई है।

गौरतलब है कि बेलगहना के ग्राम पहांदा, कोनचरा, सुखेना और जरगा के किसानों की रबी धान की फसल को ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ था। इन किसानों ने जनदर्शन में कलेक्टर से मुआवजा की मांग की थी। कलेक्टर ने इस मामले को टीएल में रखते हुए इसकी प्रगति की समीक्षा की और राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को तेजी से सर्वे कर प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इस मुआवजे से पहांदा के 116, कोनचरा के 33, सुखेना के 11 और जरगा के 4 किसानों को राहत मिली है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com