Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भाकृअप के स्थापना दिवस में गुरुग्राम के कृषक हुए शामिल

भाकृअप के स्थापना दिवस में गुरुग्राम के कृषक हुए शामिल

20 जुलाई 2023, गुरुग्राम: भाकृअप के स्थापना दिवस में गुरुग्राम के कृषक हुए शामिल – कृषि अनुप्रयोग तकनीकी अनुसंधान संस्थान, जोधपुर के दिशा निर्देशन में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के गुरुग्राम के शिकोहपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष डॉ. अनामिका शर्मा की देखरेख में गुरुग्राम के ग्रामीण क्षेत्र के 300 से अधिक पुरुष व महिला कृषकों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 95 वें स्थापना एवं तकनीकी दिवस समारोह में भाग लिया।

केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. भरत सिंह ने जानकारी दी कि आईसीएआर के 95 वें स्थापना व तकनीकी दिवस के अवसर पर गुरुग्राम के विभिन्न गांवों के कृषकों ने  केवीके गुरुग्राम व नास कॉम्प्लेक्स, आईएआरआई, नई दिल्ली में विभिन्न कृषि तकनीकी की प्रदर्शनी का भ्रमण कर जानकारी ली I डॉ. भरत सिंह व डॉ. कविता बिष्ट द्वारा समस्त कृषकों व कृषक महिलाओं के समूहों  को भ्रमण कराकर कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक किया गया ,साथ ही कृषकों को अनेक प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिकों,विशेषकर अटारी जोधपुर के निदेशक डॉ.  जे.पी. मिश्रा, आईएआरआई, पूसा के निदेशक डॉ ए.के. सिंह, एन सी.आई. पी.एम. निदेशक  डॉ. सुभाष चंद्र से मिलने का मौका मिला।  डॉ. एस. पी. सिंह ने निमेटोलौजी एवं  संभाग की प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अर्चना यू सिंह ने  कृषकों का कृषि क्षेत्र में ज्ञान वर्धन किया I प्रदर्शनियों के माध्यम से पौष्टिक अनाजों की खेती तथा इन अनाजों से तैयार उत्पादों के प्रति दर्शकों ने विशेष रुचि दिखाई।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile