Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई 42 लाख हेक्टेयर में

18 नवम्बर 2020, भोपाल। प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई 42 लाख हेक्टेयर में – प्रदेश में अब तक रबी फसलों की बोनी 42 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है जो लक्ष्य के विरूद्ध लगभग 30 फीसदी है। गत वर्ष इस समय तक 20.62 लाख हेक्टेयर में बुवाई की गई थी। म.प्र. में रबी फसलों का सामान्य क्षेत्र 107.33 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 136.97 लाख हेक्टेयर में फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि विभाग के मुताबिक अब तक 41.99 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 20.62 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। प्रदेश की प्रमुख रबी फसल गेहूं की बुवाई 102 लाख हे. लक्ष्य के विरुद्ध 19.11 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि गत वर्ष इस समय गेहूं की बुवाई 6.24 लाख हे. में हुई थी। चने की बोनी अब तक 19.27 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 12.87 लाख हेक्टेयर में हो गई है। वहीं मटर 1.31 लाख हेक्टेयर में, मसूर 2.85, सरसों 4.85 लाख हे. में एवं अलसी 52 हजार तथा गन्ने की बुवाई 17 हजार हेक्टेयर में हुई है। वर्तमान में रबी फसल बुवाई का दौर तेजी से चल रहा है। मौसम की अनुकूलता के कारण बुवाई गति पकड़ रही है। राज्य में अब तक कुल दलहनी फसलें 17.02 लाख हेक्टेयर में, कुल अनाज फसलें 19.43 लाख हेक्टेयर में एवं कुल तिलहनी फसलें 5.36 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

महत्वपूर्ण खबर : फसल बीमा के लंबित भुगतान तुरंत कराएं : श्री पटेल