Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल बीमा के लंबित भुगतान तुरंत कराएं : श्री पटेल

18 नवम्बर 2020, भोपाल। फसल बीमा के लंबित भुगतान तुरंत कराएं : श्री पटेल – किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने मंत्रालय में विभागीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि फसल बीमा योजना के लंबित भुगतान तत्काल करायें। शाजापुर कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर किसानों की शिकायतों का तुरंत निराकरण करने और लंबित भुगतान कराए जाने के निर्देश दिए। श्री पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करें। जिन मदों में राशि उपलब्ध नहीं है, उनमें अन्य मदों की राशि से पुनर्विनियोजन कर किसानों को लाभान्वित किया जाए। बैठक में राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना फेस 2 के प्रोजेक्ट, उर्वरक की सैंपलिंग, उपलब्धता, लाइसेंस के नवीनीकरण, आउट सोर्स से मेन पावर की अनुमति और स्वीकृति, राष्ट्रीय बांस मिशन को वन विभाग से कृषि विभाग में अंतरित करने के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में सरसों के लिए विशेष प्रोग्राम संचालित करने, हरित कृषि परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन, मंडी अध्यादेश के तहत किसानों को लाभान्वित करने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख सचिव कृषि श्री अजीत केसरी, संचालक सुश्री प्रीति मैथिल और अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

जावरा में फल-फूल और सुखेड़ा में कृषि उप मंडी का लोकार्पण

वहीं श्री पटेल ने गतदिनों रतलाम जिले के जावरा में नवीन फल-फूल मंडी और सुखेड़ा में कृषि उप मंडी का लोकार्पण किया। कृषि मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के किसान उन्नत और मेहनतकश है और निश्चित ही इन मंडियों के लोकार्पण से उन्हें लाभ मिलेगा। मंत्री श्री पटेल ने जावरा में दस करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवीन फल-फूल एवं सब्जी मंडी के अत्याधुनिक परिसर को क्षेत्रीय किसानों के लिए सौगात बताया।

महत्वपूर्ण खबर : इफको ने एनपी उर्वरक की कीमत घटाई

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile