Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि आदान सामग्री पंजीकृत विक्रेताओं से खरीदकर पक्का बिल प्राप्त करें  

18 नवम्बर 2022, बुरहानपुर: कृषि आदान सामग्री पंजीकृत विक्रेताओं से खरीदकर पक्का बिल प्राप्त करें  – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग उप संचालक श्री एम.एस.देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि, रबी मौसम में गेहूं चना, मक्का एवं गन्ना की बुवाई प्रारंभ हो चुकी है। इस अवधि में उर्वरकों की मांग बढ़ती है, इस दौरान एनपीके तत्वों की पूर्ति के लिये वैकल्पिक रूप से जैविक उर्वरकों की बाजार में आवक होने की संभावना होती है।

इस प्रकार के जैविक आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु कृषि विभाग के आदान गुणवत्ता दल जिले में लगातार भ्रमण कर निगरानी रखे हुए हैं । उन्होंने कृषकगणों से अनुरोध किया है कि जैविक आदान सामग्री पंजीकृत कृषि आदान विक्रेता से ही खरीदें , साथ ही दुकानदार से पक्का बिल प्राप्त करें, जिससे जैविक उर्वरकों के नाम पर धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।

महत्वपूर्ण खबर: सरसों मंडी रेट (16 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें