Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

खंडवा में किसानों को ‘भावांतर भुगतान योजना’ की जानकारी दी

04 अक्टूबर 2025, खंडवा: खंडवा में किसानों को ‘भावांतर भुगतान योजना’ की जानकारी दी – शासन के निर्देश अनुसार गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिले की सभी पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन ग्राम सभाओं में प्रदेश सरकार की  ‘भावांतर भुगतान योजना ‘के बारे में भी किसानों को बताया गया। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता खंडवा विकासखंड की ग्राम पंचायत बड़गांव माली और अमलपुरा  में  आयोजित ग्राम सभाओं में शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, जनपद पंचायत खंडवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर डॉ. श्री कृष्णा सुशीर भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस अवसर पर ग्राम बड़गांव माली और अमलपुरा के ग्रामीणों को ग्राम सभा में बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों को फसल का अच्छा मूल्य दिलाने के उद्देश्य से भावांतर भुगतान योजना लागू की है। उन्होंने सभी किसानों को बताया कि 3 अक्टूबर से भावांतर भुगतान योजना के लिए पंजीयन शुरू हो रहे हैं । उन्होंने किसानों से अपील की कि अधिक से अधिक किसान अपना पंजीयन करवा लें। यह पंजीयन एमपी किसान ऐप के माध्यम से, कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अथवा सहकारी समिति कार्यालय में जाकर करवाया जा सकता है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों से अपने घर की पक्की छत पर रूफ़ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अवश्य लगवा लें, इससे गांव के जल स्रोतों के भू जलस्तर में वृद्धि होगी । उन्होंने ग्राम सभा में ग्रामीणों से कहा कि गांव के आसपास के नदी नालों में वर्षा समाप्ति पर बोरी बंधान की संरचनाएं अवश्य बना लें। इससे नदी नालों में व्यर्थ बहने वाला पानी रुक जाएगा, जिससे गांव के जल स्रोतों का स्तर तो बढ़ेगा ही साथ ही बोरी बंधान के कारण रुका हुआ यह पानी गेहूं और चने की फसलों में भी सिंचाई के काम आ जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें