Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट के किसान उगा रहे हैं इलायची, तेजपान और चीकू, कलेक्टर ने प्रगतिशील किसान के नवाचार की सराहा

11 नवंबर 2026, बालाघाट: बालाघाट के किसान उगा रहे हैं इलायची, तेजपान और चीकू, कलेक्टर ने प्रगतिशील किसान के नवाचार की सराहा – मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के कलेक्टर आदित्य सिंह ने 6 नवंबर को वारासिवनी तहसील के ग्राम सिकन्‍द्रा पहुंचकर प्रगतिशील किसान सुभाष पारधी द्वारा अपनाई जा रही मिश्रित खेती एवं एग्रो फॉरेस्ट्री का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने खेत में मसालों में उपयोग होने वाली बड़ी इलायची, तेजपान तथा फलोद्यान में लगाए गए चीकू के पौधों का निरीक्षण किया और किसान से इन फसलों की खेती, उत्पादन एवं संभावनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

इस दौरान पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, प्रगतिशील किसान यशवंत लिल्हारे सहित ग्राम के अन्य किसान उपस्थित रहे।किसान सुभाष पारधी ने कलेक्टर को बताया कि वे परंपरागत खेती के साथ मिश्रित खेती एवं एग्रो फॉरेस्ट्री को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने प्रयोग के तौर पर बड़ी इलायची के पौधे लगाए हैं, जिनमें अब बड़ी संख्या में फल आने लगे हैं। बेहतर परिणाम मिलने पर आने वाले समय में वे इन पौधों की संख्या और बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

इस अवसर पर कलेक्टर  सिंह ने किसान के खेत में स्टेप सीडर मशीन के माध्यम से की जा रही गेहूं की बोआई का भी अवलोकन किया। किसान सुभाष पारधी ने बताया कि सुजाता प्रजाति का गेहूँ का बीज उन्‍होंने गत वर्ष की फसल से तैयार किया था और इस वर्ष उसका उपयोग कर रहे है। उपसंचालक कृषि फूलसिंह मालवीय ने बताया कि बालाघाट जिले में परंपरागत रूप से रोपा पद्धति से धान की खेती की जाती है। इस पद्धति में मिट्टी कठोर हो जाती है, जिससे जमीन में पानी का रिसाव प्रभावित होता है और भूजल स्तर पर प्रतिकूल असर पड़ता है।उन्होंने बताया कि किसानों को रोपा पद्धति के स्थान पर सुपर सीडर मशीन के माध्यम से डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) पद्धति से धान की बोआई के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस तकनीक से खेती करने पर किसानों की उत्पादन लागत कम होने के साथ बेहतर उत्पादन प्राप्त होने की संभावना रहती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर आदित्य सिंह ने उपस्थित किसानों से चर्चा करते हुए उन्हें परंपरागत खेती के साथ मिश्रित खेती एवं एग्रो फॉरेस्ट्री अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कृषि में नवाचार और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय एवं उत्पादन बढ़ा सकते हैं। उन्‍होंने उपसंचालक कृषि को निर्देश दिए कि जिले में जिन किसानों ने कृषि के क्षेत्र में नवाचार कर बेहतर उत्पादन प्राप्त किया है, उनके खेतों का अन्य किसानों को भ्रमण कराया जाए। इससे किसानों को नई तकनीकों और सफल खेती के तरीकों की प्रत्यक्ष जानकारी मिलेगी तथा वे भी नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture