Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

नलकूप खनन योजना का लाभ लेकर कृषक बना आत्मनिर्भर

23 दिसंबर 2024, अलीराजपुर: नलकूप खनन योजना का लाभ लेकर कृषक बना आत्मनिर्भर – कृषि उपसंचालक श्री सज्जन सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम घोघसा विकासखंड अलीराजपुर के कृषक श्री देवीसिंह  पिता अबजी ने वर्तमान वर्ष में कृषि विभाग के कर्मचारियों से शासकीय योजनाओं के विषय में जानकारी एकत्रित की एवं शासन द्वारा प्रदत्त योजना के माध्यम से अपने खेत में नलकूप खनन कराया जिसमें शासन के माध्यम से 40 हज़ार रुपए का अनुदान प्राप्त हुआ। जिसके  कारण उसके खेत में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सका ।

पर्याप्त सिंचाई योग्य पानी मिलने के पश्चात कृषक ने अपने खेत में मक्का , सोयाबीन , मूंगफली , हरी सब्जी ,गेहूं चने की खेती करना प्रारंभ किया । नलकूप खनन के पूर्व सिर्फ खरीफ की फसल लेना ही संभव था , शासन की योजना से लाभान्वित  के बाद खरीफ के साथ जायद एवं रबी फसल का उत्पादन लेना भी संभव हुआ ।

विभाग द्वारा कृषक को आधुनिक खेती करने के पूर्व प्रशिक्षण दिया गया जिसमें कृषक को अंतर राज्य के साथ साथ राज्‍य के बाहर भ्रमण भी कराया गया । जहां इन्हें  जैविक खेती की पद्धति ,सीड ड्रिल , रोटावेटर , टिलर , स्प्रिंकलर आदि की विस्तृत जानकारी दी गई । इस प्रकार पहले खेती से कृषक को 85 हजार रुपये की वार्षिक आय होती थी जो अब बढ़कर 2 लाख 87 हजार हो गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com