राज्य कृषि समाचार (State News)

नींबू की खेती से किसान हुआ मालामाल! सिर्फ 0.40 हेक्टेयर में कमाए 2 लाख रुपए; जानिए सफलता का राज  

04 जुलाई 2026, भोपाल: नींबू की खेती से किसान हुआ मालामाल! सिर्फ 0.40 हेक्टेयर में कमाए 2 लाख रुपए; जानिए सफलता का राज – मध्यप्रदेश के उद्यानिकी विभाग की फलों उद्यान योजना राज्य के किसानों के लिए आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसका उदाहरण झाबुआ जिले के विकासखंड पेटलावद ग्राम अलस्याखेड़ी के किसान शंकर हेमराज पाटीदार हैं, जिन्होंने पारंपरिक खेती के बजाय नींबू की बागवानी अपनाकर अपनी आय में कई गुना बढ़ोतरी की है।

गेहूं की खेती से होती थी सीमित आय

शंकर हेमराज पाटीदार के पास करीब 0.40 हेक्टेयर कृषि भूमि है। पहले वे इसी जमीन पर गेहूं की खेती करते थे। इससे उन्हें लगभग 18 क्विंटल उत्पादन मिलता था। खेती में करीब 18 हजार रुपये की लागत आती थी और कुल आय लगभग 46,800 रुपये होती थी। सभी खर्चों के बाद उन्हें करीब 28,800 रुपये की शुद्ध आय मिलती थी, जिससे परिवार की जरूरतें पूरी करना आसान नहीं था।

उद्यानिकी विभाग की सलाह से लगाया नींबू का बाग

इसी दौरान उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने उन्हें फलोंउद्यान योजना की जानकारी दी और नींबू की व्यावसायिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन से उन्होंने अपनी 0.40 हेक्टेयर जमीन पर नींबू का बाग लगाया। इसके लिए उन्हें 1 लाख 43 हजार 550 रुपये का अनुदान भी मिला।

अब 100 क्विंटल उत्पादन, 2 लाख रुपये की आय

आज उनका नींबू का बाग बेहतर उत्पादन दे रहा है। वर्तमान में उन्हें करीब 100 क्विंटल नींबू का उत्पादन मिल रहा है। इस पर लगभग 50 हजार रुपये की लागत आती है, जबकि उन्हें करीब 2 लाख रुपये की कुल आय प्राप्त हो रही है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में काफी मजबूत हुई है।

दूसरे किसानों को भी दे रहे सलाह

शंकर हेमराज पाटीदार का कहना है कि उद्यानिकी विभाग की योजना और तकनीकी मार्गदर्शन ने उनकी खेती की दिशा बदल दी। अब उन्हें नींबू की खेती से नियमित और बेहतर आय मिल रही है। वे भविष्य में अपने बाग का विस्तार करना चाहते हैं।

उन्होंने अन्य किसानों से भी अपील की है कि वे पारंपरिक खेती के साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ाएं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture