Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान कुशवाह ने खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदला

22 अक्टूबर 2025, दतिया: किसान कुशवाह ने खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदला – जिले के ककरउआ गाँव के किसान श्री अवध किशोर कुशवाहा ने मेहनत और आधुनिक कृषि तकनीकों से खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदलकर एक मिसाल कायम की है। अवध किशोर हर साल गेहूं, धान, सरसों और मूंगफली जैसी फसलों की बुआई करते हैं और उनकी वार्षिक आय अब 3 से 4 लाख रुपये तक  पहुंच  गई है।

 किसान श्री अवध किशोर ने बताया कि उनकी सफलता में मध्य प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का अहम योगदान रहा है। खासकर सोलर पंप योजना ने खेतों में सिंचाई की सुविधा बढ़ाई और उनकी पैदावार में वृद्धि की। साथ ही, वे घर पर जैविक खाद भी बनाते हैं, जिससे उनकी खेती प्राकृतिक और पर्यावरण के अनुकूल बनी हुई है।

अवध किशोर कुशवाहा ने कहा, “सरकार की योजनाओं और अपने प्रयासों के मेल से ही मैंने यह उपलब्धि हासिल की है। मैं मध्य प्रदेश सरकार का तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने किसानों के लिए ऐसे साधन और अवसर उपलब्ध कराए। इससे मेरी आय बढ़ी है। अवध किशोर की कहानी इस बात का प्रमाण है कि मेहनत, सही जानकारी और सरकारी योजनाओं का सही उपयोग मिलकर किसी भी किसान के जीवन को बदल सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें