Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी – कलेक्टर सिंह

14 मार्च 2023, नर्मदापुरम: किसानों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी – कलेक्टर सिंह – किसान भाई परेशान ना हों , उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। व्यवस्थित ढंग से सर्वे कराकर शासन के नियमानुसार उचित आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह बात नर्मदापुरम कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने डोलरिया के ग्राम दीवानकरार और मिसरोद के किसानों से कही। कलेक्टर श्री सिंह  गत दिनों डोलरिया तहसील पहुंचकर पिछले दिनों मौसम परिवर्तन से आंधी तूफान चलने के कारण हुई फसल नुकसानी का जायजा लेने पहुंचे थे।

खेतों के बीच में जाकर देखी फसल की स्थिति –  कलेक्टर श्री सिंह ने उप संचालक कृषि श्री जे आर हेडाऊ, तहसीलदार डोलरिया निधि चोकसे तथा कृषि एवं राजस्व विभाग के अमले के साथ किसान दुष्यंत गौर, त्रिलोकी नाथ, विनोद रिछारिया एवं घनश्याम गौर आदि किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने किसानों के खेतों में बीच में जाकर फसल की स्थिति देखी और किसानों से चर्चा कर कहा कि पूरा सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाएगा ।

कलेक्टर को अपने बीच में पाकर अभिभूत हुए किसान – ग्राम दीवान करार और मिसरोद के किसान कलेक्टर को अपने बीच में पाकर अभिभूत हुए। किसान दुष्यंत गौर और विनोद रिछारिया ने कहा कि पहली बार किसी कलेक्टर ने हमारे खेतों का भ्रमण कर विस्तृत मुआयना किया हैं। हम खुश  हैं कि  शीघ्र ही सर्वे होगा और  हमें आर्थिक सहायता उपलब्ध होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (09 मार्च 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )