Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान दिवस पर प्राकृतिक खेती करने पर ज़ोर दिया

24 दिसम्बर 2022, बड़वानी: किसान दिवस पर प्राकृतिक खेती करने पर ज़ोर दिया – कृषि विज्ञान केंद्र बड़वानी में नीति आयोग आकांक्षी जिला के अंतर्गत, कृषि विज्ञान केंद्र व आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से क्लस्टर  स्तरीय प्रशिक्षण एवं साथ ही राष्ट्रीय किसान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।  जिसमें  76 कृषकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ एसके बड़ोदिया व श्री उदय अवास्या  द्वारा सभी  किसानों को खेती की विस्तृत जानकारी दी गई व आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा जिले के 19  प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया । कृषकों को प्राकृतिक खेती करने पर ज़ोर  दिया गया। साथ ही केंद्र के मौसम वैज्ञानिक सिकरवार द्वारा होने वाले प्राकृतिक नुकसान से कैसे बचा जाए इस पर विस्तृत जानकारी दी  गई  । अंत में नीति आयोग आकांक्षी जिला आईटीसी मिशन सुनहरा कल की टीम द्वारा सभी  किसानों  का धन्यवाद ज्ञापित किया गया । कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक, आईटीसी मिशन सुनहरा कल टीम एवं  हमारे एफएफएस के 39 किसान उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: जानिए क्या है रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि; गेहूं का MSP अब 2125 ₹ प्रति क्विंटल

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें