Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सलाद खाएं सेहत बनाएं

09 जुलाई 2024, भोपाल: सलाद खाएं सेहत बनाएं – हमारे जीवन में सब्जियों का विशेष महत्व है सब्जियों को यदि हम पकाने की अपेक्षा यदि सलाद के रूप में कच्चा खाये ंतो वे अधिक पौष्टिक व गुणकारी होती हंै व शरीर में विभिन्न तत्वों की कमी को भी पूरा करती हैं वे सब्जियां हमारे लिए विशेष महत्व रखती हैं जिन्हे हम ताजा व कच्चा खा सकते हैं। हरी ताजी सब्जियां खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए विशेष हितकारी होता है। इनको खाने से शारीरिक शक्ति बढ़ती है व मोटापा घटता है। ताजी सब्जियों में पोषक तत्व अधिक व कैलोरी कम होती है। सब्जियों को कच्चा खाने से व निरंतर इसका सेवन करने से खाना जल्दी हजम (पचता) होता है। भूख बढ़ती है रक्त शुद्ध होता है और शरीर की त्वचा में निखार आता है। हमारे भोजन में सलाद का विशेष महत्व है सलाद में हम उन कच्ची सब्जियों को ले सकते हैं तो हम कच्ची भी खा सकते हैं। सलाद का भोजन में मुख्य स्थान होने का कारण इनमें सभी विटामिनों, पौष्टिक तत्वों, लौह, फास्फोरस गंधक वसा कार्बोहाइड्रेट व प्रोटीन का होना मूली, गाजर, टमाटर, बंदगोभी, प्याज, हरी मिर्च, नीबू, अदरक को कच्चा खाने पर मूल रूप से अधिक से अधिक विटामिन प्राप्त होता है। जो शरीर को स्वस्थ बनायें रखने में सहायक होते है। मूली से विटामिन बी, सी. गाजर से विटामिन ए. सी. लोहा तथा शलजम से विटामिन बी. सी. की प्राप्ति होती है। प्याज से विटामिन बी. सी. गंधक व फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में मिलता है। विभिन्न सब्जियों से हमे जो पौष्टिक तत्व व विटामिन मिलते है व आगे दिए गए है:- मौसम के अनुसार विभिन्न प्रकार की सब्जियों का सलाद के रूप में सेवन किया जाना चाहिए। इस सब्जियों को किसी भी समय ताजा खाया जा सकता है। खाना खाने से पूर्व अथवा खाना खाने के बाद या खाने के साथ विभिन्न आकारों में काटकर नींबू, नमक व सिरका मिलाकर बनाया गया स्वादिष्ट सलाद खाना अतिगुणकारी होता है। निम्नलिखित सब्जियों को सलाद के रूप में खाना उपयोगी रहता है। खीरा, ककड़ी, टमाटर फूलगोभी कंदीय सब्जियां जैसे गाजर, मूली, शलजम, चुकंदर, प्याज एवं हरे पत्ते वाली सब्जियां जैसे सलाद, हरा धनिया, चने के पत्ते, मूली के पत्ते, पालक, बंदगोभी पोदीना और सोया इत्यादि। आजकल विदेशी सब्जियां जैसे लालगोभी, हरीगोभी ऐसपरेगस पार्सल इत्यादि को भी सलाद के रूप में बड़े होटलों में उपयोग में लाया जाता है। इन सभी सब्जियों को प्रतिदिन सलाद में खाना सेहत के लिए लाभकारी रहता है। सलाद बनाते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए जैसे:-

  1. सलाद बनाने के लिए ताजी सब्जियों का चुनाव करना चाहिए। 2. सलाद बनने से पहले सब्जियों व हाथों को अच्छी तरह से धो लेना चाहिए।
  2. कभी भी सड़ी गली सब्जियों का प्रयोंग न करें।
  3. बहुत पहले से कटा हुआ सलाद खाने योग्य नहीं होता इसलिए सलाद खाने से कुछ पूर्व की काटें।
  4. मूली, गाजर, शलजम, चुकंदर, खीरा, ककड़ी, प्याज गांठ गोभी इत्यादि को छीलने के बाद सलाद के लिए काटें।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com