राज्य कृषि समाचार (State News)

डाॅ. टेकचन्दानी लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

11 जनवरी 2023, जबलपुर: डाॅ. टेकचन्दानी लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित – जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में आज जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्यआतिथ्य में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कुलपति डाॅ. पी. के. मिश्रा द्वारा पूर्व अधिष्ठाता |

कृषि अभियांत्रिकी संकाय, डॉ. चंद्रकांत टेकचंदानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। इस गरिमामय सम्मान कार्यक्रम में कुलपति डॉ. मिश्रा ने कहा कि डॉ. टेकचंदानी कृषि अभियांत्रिकी के क्षेत्र में अति उल्लेखनीय कार्य किया है। आपने शिक्षण कार्य के साथ ही बीज प्रसंस्करण इकाई की स्थापना, संचालन एवं रखरखाव में अमूल्य योगदान दिया। आपके द्वारा मटर डिहाइड्रेशन, कचरे से कोयला बनाना, पत्तियों से लकड़ी बनाने बैल चलित, तेल घानी, सौर ऊर्जा चलित ड्रायर इत्यादि तकनीकों का विकास किया। आपके अनुसंधान कार्यों को आईसीएआर द्वारा जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

डॉ. चंद्रकांत टेकचंदानी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्राप्त होने पर कहा कि विश्वविद्यालय परिवार शासकीय सेवा में रहते हुए सभी का बेहतर ध्यान रखा जाता है, लेकिन सेवा उपरांत भी कार्यों का विश्वविद्यालय के द्वारा ध्यान में रखना और सम्मान देना यह विश्वविद्यालय के संस्कार हैं। विश्वविद्यालय से मेरी सेवानिवृत्ति वर्ष 2007 में हो चुकी थी। उसके उपरांत आज 15 वर्षों के लंबे कालखंड के बाद मेरे शिक्षण शोध एवं कृषक हितेषी कार्यों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022 से सम्मान मिलने पर बहुत अधिक खुशी एवं आनंद की अनुभूति हो रही है।

गरिमामय कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, संचालक अनुसंधान सेवाएं डाॅ. जी.के. कौतू, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. दिनकर प्रसार शर्मा, संचालक शिक्षण डाॅ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र डाॅ. दीप पहलवान, कुलसचिव श्री रेवा सिंह सिसोदिया, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, नाहेप प्रोजेक्ट प्रमुख, डॉ. आर.के. नेमा, डाॅ. मोहन सिंह, डॉ. एम.के. अवस्थी, डाॅ. सी.एम. एब्रॉल, डॉ. शैलेश शर्मा, डॉ. अजय खरे, उप लेखानियंत्रक, तकनीकी अधिकारी डाॅ. अनय रावत, सूचना जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शेखर सिंह बघेल आदि की उपस्थिति रही।

महत्वपूर्ण खबर: धान (बासमती) मंडी रेट (10 जनवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement