Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)

कुलपति डॉ. बिसेन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में लाइफ टाइम अचीवमेंट से सम्मानित

Dr.-bisen1

28 अक्टूबर 2021, जबलपुर । कुलपति डॉं. बिसेन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में लाइफ टाइम अचीवमेंट से सम्मानित – जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि के कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन को कृषि और पर्यावरण प्रौद्योगिकी विकास संस्थान उत्तराखंड एवं गुरू राम राय विष्वविद्यालय देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ‘‘खाद्य पर्यावरण पर सतत् विकास के लिये कृषि वानिकी पर अर्न्तराष्ट्रीय सम्मेलन में लाइफ टाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया गया।

डॉं. बिसेन ने 4 दशकों से अधिक समय तक कृषि शिक्षा, शोध एवं विस्तार के क्षेत्र में एक ख्यातिलब्ध कृषि अर्थशास्त्री एवं कुशल प्रशासक के रूप में जनेकृविवि में विशिष्ट सेवायें प्रदान की हैं। जनेकृविवि के 15वें कुलपति के रूप में डॉं. बिसेन ने विगत साढ़े तीन वर्षों में अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से विश्वविद्यालय के 57 वर्षों के इतिहास में अब तक की सर्वकालिक राष्ट्रीय उपलब्धियों जिनमें प्रमुखतः आईसीएआर सरदार पटेल सर्वोत्कृष्ट कृषि विश्वविद्यालय अवार्ड-2018, देश के 71 कृषि विश्वविद्यालयों में 9वीं रैंक, धानुका बेस्ट इनोवेटिव यूनिवर्सिटी अवार्ड-2019, आईसीएआर आईसा बेस्ट यूनिवर्सिटी अवार्ड, बेस्ट वाइस चांसलर अवार्ड जैसे अनेक प्रतिष्ठित पुरूस्कारों से प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री महेश कश्यप सेवानिवृत्त 
जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि स्थित सामान्य शाखा कुलसचिव कार्यालय के श्री महेश कश्यप कार्यालय सहायक अपनी 40 वर्षो की सेवाओं के बाद आज 29 अक्टूबर को 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें