Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डॉ. डेविश जैन को मिला ‘स्टेट्समैन ऑफ सोय इंडस्ट्री एंड एजुकेशन’ अवॉर्ड

13 अक्टूबर 2025, इंदौर: डॉ. डेविश जैन को मिला ‘स्टेट्समैन ऑफ सोय इंडस्ट्री एंड एजुकेशन’ अवॉर्ड – सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) और प्रेस्टिज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन डेविश जैन को ऑयल  एंड ग्रेन एशिया द्वारा प्रतिष्ठित ‘स्टेट्समैन ऑफ सोय इंडस्ट्री एंड एजुकेशन’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ. जैन के दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचारपूर्ण पहल और कृषि व्यवसाय एवं शिक्षा क्षेत्र में उनके अप्रतिम योगदान के लिए जी. के. सूद तथा सुशील कौशिक द्वारा आठवें अंतरराष्ट्रीय सोय कॉन्क्लेव के दौरान प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. जैन ने यह पुरस्कार किसानों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अपनी प्रेस्टिज परिवार को समर्पित किया। डॉ जैन ने कहा “भारत के सोयाबीन क्षेत्र का भविष्य हमारी तकनीकी नवाचार, स्थिरता और वैश्विक साझेदारी को अपनाने की क्षमता पर निर्भर करेगा। उसी प्रकार, शिक्षा का भविष्य हमारे विद्यार्थियों पर निर्भर है, जो नवप्रवर्तक, उद्यमी और समस्याओं का समाधान करने वाले नागरिक बनकर देश का भविष्य तय करेंगे।”

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile