Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डॉ दशरथ निर्विरोध एकेडमिक काउंसिल के मेंबर निर्विरोध चुने गए।

02 अगस्त 2024, भोपाल: डॉ दशरथ निर्विरोध एकेडमिक काउंसिल के मेंबर निर्विरोध चुने गए। – डॉ दशरथ प्रसाद, वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र, पोकरण को स्वामी केशवानन्द कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर को एकेडमिक कॉउन्सिल मेम्बर निर्विरोध चुना गया है। इनका कार्यकाल दो साल का रहेगा और ये विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की बैठक में शामिल हो पाएंगे। कॉलेज शिक्षा में उच्च गुणवत्ता व व्यावसायिक शिक्षा पर फोकस रहेगा। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में इनकी भूमिका रहेगी।

इसी वर्ष इनको राजस्थान कॉउंसिलर पद पर इण्डिया सोसाइटी ऑफ एग्रोनॉमी नई दिल्ली के लिए दो साल 2024-2025 के लिए चुना है। इनका दिसंबर 2023 में इनका चयन वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष पद पर पोकरण में हुआ था। ग्यारह साल इन्होंने कृषि अनुसंधान केंद्र श्रीगंगानगर में रिसर्च व कृषि महाविद्यालय में टीचिंग का कार्य भी करवाया है । इनके दिशा निर्देशन में एक स्नातकोत्तर शस्य विज्ञान के छात्र को डिग्री करवाई है।

डॉ दशरथ इस विश्वविद्यालय में बोम के सदस्य रह चुके है। दो बार यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित हो चुके है । इनके अनेक शोधपत्र जर्नल में प्रकाशित हुए है। किसानों के लिए डीडी दूरदर्शन राजस्थान व् ऑल इंडिया रेडियो पर कर्यक्रम भी कर चुके है। इनके साथ साथ डॉ चंद्रभान, रघुवीर सिंह मीणा, डॉ रमेश बैरवा, डॉ विवेक व्यास भी चुने गए है। इनको रजिस्ट्रार डॉ देवा राम सैनी ने शपथ दिलाई, इस निर्विरोध चुनाव के लिए कुलपति डॉ अरुण कुमार व मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ वीर सिंह का आभार व्यक्त किया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com