Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)राज्य कृषि समाचार (State News)

धान की खेती में ज्यादा उपज चाहते हैं? बिहार सरकार की ये 3 सलाह जरूर अपनाएं

21 जुलाई 2025, भोपाल: धान की खेती में ज्यादा उपज चाहते हैं? बिहार सरकार की ये 3 सलाह जरूर अपनाएं – अगर आप धान की खेती कर रहे हैं और चाहते हैं कि इस बार आपकी फसल से खेत लहलहा उठे, तो बिहार सरकार की ये तीन बेहद आसान लेकिन जरूरी सलाह आपके बड़े काम की साबित हो सकती है। बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों के लिए बुआई के समय अपनाई जाने वाली खास सावधानियों को लेकर जानकारी साझा की है, जिससे फसल स्वस्थ रहे और उत्पादन कई गुना बढ़े। खेत में सही जल निकासी हो, पौधों के बीच उचित दूरी रहे और बीजोपचार जरूर हो, ये तीन साधारण उपाय आपकी मेहनत का बेहतरीन फल दिला सकते हैं।

1. खेत में पानी निकासी की उचित व्यवस्था करें – कृषि विभाग का कहना है कि धान की बुआई के समय खेत में जलनिकासी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खेत में कहीं भी पानी ठहरना नहीं चाहिए। अगर खेत में जलभराव की स्थिति बनती है तो पौधों की बढ़त प्रभावित होती है और उत्पादन घट जाता है। इसलिए खेत समतल करें और जल निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम जरूर बनाएं।

2. पौधों के बीच उचित दूरी रखें – धान की पौधों के बीच पर्याप्त दूरी रखना बहुत जरूरी है। बिहार सरकार ने किसानों को सलाह दी है कि बुआई करते समय पौधों के बीच संतुलित दूरी जरूर बनाएं। इससे पौधे अच्छे से हवा-पानी ले पाते हैं, कीट-रोग का असर कम होता है और उत्पादन बढ़ता है। अधिक घना बुआई करने से फसल कमजोर हो सकती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

3. बीजोपचार करना न भूलें – कृषि विभाग ने धान की फसल के अच्छे उत्पादन के लिए बीजोपचार को बेहद जरूरी बताया है। बीज बोने से पहले उसे फफूंदनाशक और कीटनाशक दवाओं से उपचारित करें। इससे बीज जनित बीमारियों और कीटों का खतरा कम हो जाता है और पौध स्वस्थ निकलते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसानों के लिए सरकार की सलाह – कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे इन तीन बातों का पालन करें ताकि कम खर्च में ज्यादा उपज हासिल कर सकें। इन सावधानियों से धान की फसल न सिर्फ बेहतर होगी बल्कि रोग और कीटों से भी काफी हद तक सुरक्षित रहेगी। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह से भी जुड़े रहें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com