Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक किसी को भी मोबाईल पर बैंक खाते संबंधी जानकारी ना दें

25 दिसम्बर 2020, सागर। कृषक किसी को भी मोबाईल पर बैंक खाते संबंधी जानकारी ना दें – जिले के कृषक सतर्क व सावधान रहे और किसी को भी फोन पर अपनी बैंक पासबुक या खाता नम्बर, अथवा एटीएम से संबंधित कोई भी जानकारी नही दें। किसी भी विभाग द्वारा बैंक खातो से संबंधित कोई जानकारी फोन पर नही मांगी जाती है। कोई भी विभाग या बैंक ऐसी कोई जानकारी फोन पर कभी भी नही मांगते है।

कृषि उप संचालक ने कृषकों से अपील की है कि इस संबंध में किसी का कोई समस्या आती है, तो वे स्वयं अपनी बैंक शाखा या पटवारी से सम्पर्क कर सकते है। उल्लैखनीय है, कि पिछले दो दिनों से कुछ किसानों के मोबाईल पर प्रधानमंत्री सम्मान निधि आई है या नही इसके बारे में पूछा जा रहा है और किसान से उसका नाम बैंक का नाम पूछ कर किसान सम्मान निधि एक मुश्त खाते में डालने संबंधी कॉल किया जा रहा है। किसानभाई अपने बैंक खातो से संबंधित कोई भी जानकारी किसी को भी मोबाईल पर ना बताएं, सतर्क रहे।   

महत्वपूर्ण खबर : गौशाला की आर्थिक मदद पर मिलेगी इनकम टैक्स में छूट

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile