Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बिहार के डिप्टी सीएम ने पूछा- मखाना बोर्ड गठन की कितनी हुई प्रगति

31 मार्च 2025, भोपाल: बिहार के डिप्टी सीएम ने पूछा- मखाना बोर्ड गठन की कितनी हुई प्रगति – बिहार के डिप्टी सीएम और सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अफसरों से यह पूछा है कि राज्य में मखाना बोर्ड के गठन संबंधी प्रगति अब तक कितनी हुई है। दरअसल डिप्टी सीएम बोर्ड संबंधी समीक्षा बैठक ले रहे थे।

उन्होंने कहा कि मखाना बोर्ड के गठन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से बात की जाएगी। मंत्री ने कहा कि मखाना बोर्ड के बजट का 50% हिस्सा मखाना उत्पादन से जुड़े घटकों के लिए उपयोग किया जाएगा। इससे राज्य में मखाना की खेती को बढ़ावा मिलने से किसानों को लाभ तो होगा ही साथ-साथ मखाना उद्योग का पूरा इकोसिस्टम भी मजबूत होगा, जिससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

कृषि मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते है कहा कि मखाना आधारित फसल चक्र को प्रोत्साहित किया जाए, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो। साथ ही किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों और मार्केटिंग के लिए ट्रेनिंग देने की जरूरत है। इसके साथ ही मखाना को न्यूनतम समर्थन मूल्य   बास्केट में शामिल करने पर भी विचार किया जाएगा। आपको बता दें कि देश के अंदर होने वाली मखाना की खेती का करीब 80 प्रतिशत से ज्यादा उत्पादन बिहार में होता है। कृषि मंत्री ने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्वालिटी और प्रमाणन की अहमियत को देखते हुए, मखाना के जैविक उत्पादन और ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस तरह के कदम उठाने से बिहार के मखाना को प्रीमियम और वैश्विक पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में मखाना बोर्ड के गठन से न केवल किसानों की आमदनी में इजाफा होगा, बल्कि बिहार की अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com