राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक करोड़ 29 लाख बहनों के खातों में जारी किए 1576.61 करोड़ रूपए

11 जनवरी 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक करोड़ 29 लाख बहनों के खातों में जारी किए 1576.61 करोड़ रूपए – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लाड़ली बहनों को मकर संक्रांति पर जारी की जा रही राशि का उपयोग वे अपने परिवार को आगे बढ़ाने तथा सबको साथ लेकर चलते हुए परिवार के सभी सदस्यों के हित में करें। यह राशि राज्य सरकार की ओर से इसी उद्देश्य से उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना योजना के तहत एक करोड़ 29 लाख बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से अंतरित करने के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सभी जिले वुर्चअली जुड़े।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे देश में नारियों का सदा से सम्मान रहा है, बहन-बेटियों की इज्जत हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। विश्व में कोई ऐसा देश नहीं है, जहाँ देश को माता के रूप में माना गया हो। भारत देश का नाता अपनी माता से जोड़कर हमने अपनी विशेषता को दुनिया के सामने प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 10 से 15 जनवरी तक चलने वाले मकर संक्रांति उत्सव का शुभारंभ भी किया। यह उत्सव महिला सशक्तिकरण एवं युवा ऊर्जा पर केन्द्रित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 341 करोड़ की पेंशन और आर्थिक सहायता का अंतरण भी सिंगल क्लिक से किया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, सामाजिक न्याय मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह उपस्थित थे।

महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन और कार्ययोजना के अनुरूप प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

Advertisement
Advertisement

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि मकर संक्रांति उत्सव सेवा और जनकल्याण की दृष्टि से निराश्रित और कमजोर लोगों के पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव महिला बाल विकास श्रीमती दीपाली रस्तोगी, प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय श्री सचिन सिंह, आयुक्त महिला बाल विकास डॉ. राम राव भोंसले, आयुक्त सामाजिक न्याय श्री ई. रमेश कुमार तथा बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित थीं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement
Advertisement