Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि अनुसंधान परिसर पटना में हिन्दी पखवाड़ा – 2024 का समापन-सह-पुरस्कार वितरण समारोह

01 अक्टूबर 2024, भोपाल: कृषि अनुसंधान परिसर पटना में हिन्दी पखवाड़ा – 2024 का समापन-सह-पुरस्कार वितरण समारोह – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में हिंदी पखवाड़ा-2024 का समापन समारोह दिनांक 30 सितम्बर 2024 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नज़ीर अहमद, पूर्व कुलपति, एस.के.यू.ए.एस.टी., कश्मीर; विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. टी. के. बेहेरा, निदेशक, भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु और विशेष अतिथि के रूप में डॉ. आर. के. यादव, प्रोफ़ेसर-सह-प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली उपस्थित थे I सभी गणमान्य अतिथियों ने संस्थान द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि आगे भी इसी तरह सरल हिंदी भाषा का प्रयोग कर इसे जन-जन तक पहुंचाते रहें I

डॉ. शिवानी, प्रधान वैज्ञानिक ने मंच का संचालन करते हुए उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिसके उपरांत डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रभागाध्यक्ष, भूमि एवं जल प्रबंधन ने संस्थान राजभाषा कार्यान्वयन समिति और राजभाषा हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इस पखवाड़ा में दिनांक 14.09.2024 से 29.09.2024 तक आयोजित प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी।

संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने अपने अभिभाषण में राजभाषा हिंदी में अधिकाधिक कार्यालयी कार्य करने पर बल दिया I उन्होंने बताया कि हमारा संस्थान ‘क’ क्षेत्र में आता है। अतः, यह हम लोगों नैतिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी है कि हम अपने सभी कार्यालयीन कार्य 100%हिंदी में ही करें, ताकि राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा कर सकें। उन्होंने सभी वैज्ञानिकों को सरल हिंदी का प्रयोग करते हुए कृषि से संबंधित तकनीकों को संकलित एवं प्रकाशित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया I कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों एवं निदेशक डॉ. दास के हाथों संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम के दौरान डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रभागाध्यक्ष, भूमि एवं जल प्रबंधन ने अपने प्रेरणात्मक हिंदी कविता से और डॉ. तन्मय कुमार कोले, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं डॉ. अभिषेक कुमार, वैज्ञानिक ने हिंदी गीत से सभागार में उपस्थित सभी कर्मियों का दिल जीत लिया। पखवाड़ा कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. रजनी कुमारी, डॉ. ज्योति कुमार, डॉ. कुमारी शुभा, श्रीमती प्रभा कुमारी, हिंदी अनुवादक उमेश कुमार मिश्र तथा प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ I

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com