Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में रबी की संभागीय बैठकें 16 अक्टूबर से

11 अक्टूबर 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश में रबी की संभागीय बैठकें 16 अक्टूबर से – राज्य शासन ने खरीफ 2024 की समीक्षा एवं रबी 2024-25 के कार्यक्रम निर्धारण के लिए होने वाली संभागीय बैठकों की तिथि निर्धारित कर दी है। बैठकों की अध्यक्षता कृषि उत्पादन आयुक्त मो. सुलेमान करेंगे। जानकारी के मुताबिक जबलपुर एवं उज्जैन संभाग की तिथियों में फेरबदल किया गया है, जो बाद में तय की जाएगी।

इंदौर संभाग में 16 अक्टूबर से बैठकों की शुरुआत होगी। 18 अक्टूबर को भोपाल नर्मदापुरम, 21 अक्टूबर को सागर, 24 अक्टूबर रीवा-शहडोल एवं 28 अक्टूबर को ग्वालियर-चंबल संभाग की बैठकें होंगी। इन बैठकों में कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन एवं डेयरी विभागों की समीक्षा की जाएगी। बैठकों में संभाग एवं जिलों के समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com