Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर में स्लॉट बुक कराए बगैर गेहूं की खरीदी

बरई उपार्जन केंद्र में की गई कार्रवाई में  683 बैग गेहूं जब्त

30 अप्रैल 2024, ग्वालियर: ग्वालियर में स्लॉट बुक कराए बगैर गेहूं की खरीदी – उपार्जन केन्द्र पर स्लॉट बुक कराए बगैर  गेहूं  की खरीदी करना बरई प्राथमिक सहकारी साख समिति के खरीदी प्रभारी को भारी पड़ा है। जिला प्रशासन को मिली शिकायत के आधार पर बरई के उपार्जन केन्द्र पर संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर 683 बैग  गेहूं जब्त कर लिया है। साथ ही खरीदी प्रभारी के खिलाफ उपार्जन नीति के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने गई संयुक्त टीम में जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री भीम सिंह तोमर, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्री सोनू गर्ग, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री अरविंद सिंह भदौरिया एवं प्राथमिक सहकारी साख समिति के प्रबंधक श्री गर्ग सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल थे।

अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार को सूचना मिली थी कि बरई में समर्थन मूल्य पर  गेहूं उपार्जन के लिए स्थापित केंद्र पर स्लॉट बुक कराए बगैर  गेहूं की खरीदी की जा रही है। इस सूचना पर खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर जांच कराई गई। जांच के दौरान यह शिकायत सही पाई गई कि बरई उपार्जन केन्द्र के प्रभारी द्वारा किसानों से स्लॉट बुक नहीं कराए हैं और प्रावधानों के विपरीत  गेहूं  का उपार्जन किया गया है। मौके पर  गेहूं  के 683 बैग जब्त किए गए। इन बैगों में 341.5 क्विंटल गेहूं  है।

खाद्य विभाग द्वारा जिले के सभी खरीदी केन्द्रों के प्रभारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को साफ तौर पर ताकीद किया गया है कि वे उपार्जन नीति के प्रावधानों का पालन कर समर्थन मूल्य पर  गेहूं  की खरीदी करें। इसमें जरा सी भी अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)