डिंडोरी : खेत बचाओ अभियान के तहत कृषक चौपालों का आयोजन
12 जून 2026, डिंडोरी: डिंडोरी : खेत बचाओ अभियान के तहत कृषक चौपालों का आयोजन – भारत सरकार द्वारा 1 जून से 30 जून 2026 तक संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकास खंडों में आत्मा योजना के तहत कृषक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व तथा रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। अभियान के तहत विकासखंड बजाग के ग्राम किकरतालब रैयत, विकासखंड समनापुर के ग्राम मोहगांव रैयत तथा विकासखंड शाहपरा के ग्राम मारवाड़ी मॉल में कृषक चौपालों का आयोजन किया गया।
इस दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को रासायनिक खेती के कारण मृदा स्वास्थ्य, पर्यावरण तथा मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती के लाभों पर प्रकाश डालते हुए किसानों को बीजामृत, जीवामृत एवं नीमास्त्र के निर्माण और उपयोग की विधियों की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से उत्पादन लागत में कमी आती है, मृदा की उर्वरता एवं गुणवत्ता में सुधार होता है तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है।
कृषक चौपालों में उपस्थित किसानों ने प्राकृतिक खेती से संबंधित तकनीकी जानकारियां प्राप्त की और खेती में रसायनों के उपयोग को कम करने के उपायों पर चर्चा की। कार्यक्रमों का आयोजन संबंधित विकास खंडों के बीटीएम (BTM) द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

