डिंडोरी : खाद-बीज विक्रय केंद्रों पर कृषि विभाग की छापामार कार्रवाई
बिना लाइसेंस बिक्री पर 26 हजार का माल जब्त
12 जून 2026, डिंडोरी: डिंडोरी : खाद-बीज विक्रय केंद्रों पर कृषि विभाग की छापामार कार्रवाई – कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में खरीफ वर्ष 2026 को दृष्टिगत रखते हुए कृषि विभाग द्वारा जिले में खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रय केंद्रों का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। अनुज्ञप्ति अधिकारी एवं उपसंचालक कृषि श्री संजय दोशी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय निगरानी दल तथा विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा छापामार कार्यवाही की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान बहुउद्देशीय कृषि साख सहकारी समितियों शाहपुर एवं विक्रमपुर का निरीक्षण किया गया। जांच में पाई गई अनियमितताओं पर संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्यवाही की गई। साथ ही लैंप्स प्रबंधकों को उर्वरक विक्रय दर प्रदर्शन बोर्ड लगाने तथा ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं विक्रमपुर स्थित निजी संस्थान चौकसे बीज भंडार का औचक निरीक्षण करने पर बिना लाइसेंस खाद एवं कीटनाशक का विक्रय किया जाना पाया गया। गठित टीम ने मौके पर लगभग 26 हजार रुपये मूल्य के कीटनाशक एवं उर्वरक की जब्ती कार्यवाही की गई तथा संबंधित संस्था के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की है।
निरीक्षण दल में सहायक संचालक कृषि डॉ. नेहा धूरिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पी.सी. वरकड़े ,कृषि विकास अधिकारी श्रीमती अर्चना गोहिया, एवं आरती चौरसिया कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहीं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

