राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास: नरवाई रोकथाम के लिए मल्‍चर का प्रदर्शन किया

15 अप्रैल 2026, देवास: देवास: नरवाई रोकथाम के लिए मल्‍चर का प्रदर्शन किया – सहायक कृषि यंत्री देवास ने बताया कि नरवाई की रोकथाम एवं प्रबंधन के लिए कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम पटलावदा एवं मुडका में नरवाई प्रबंधन यंत्र मल्चर का प्रदर्शन किया गया।

 सहायक कृषि यंत्री देवास श्री बनेसिंह दलोदिया ने किसानों को नरवाई प्रबंधन  यंत्रों  के बारे में एवं नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही डी.बी.टी. योजना अंतर्गत अनुदान संबंधी कृषि यंत्रो की जानकारी किसानों को दी गई है।

इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी, कृषक  श्री भारत व्यास, संतोष परमार, ओम प्रकाश परमार, सोहन चौधरी, भंवर सिंह सोलंकी, तंवर सिंह सोलंकी, रामसिंह पंवार, श्री राहुल जायसवाल, श्री शिव सिंह सोलंकी उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements