राज्य कृषि समाचार (State News)

विकसित कृषि संकल्प अभियान टीम वाहन को दिखाई हरी झंडी

04 जून 2025, खंडवा: विकसित कृषि संकल्प अभियान टीम वाहन को दिखाई हरी झंडी – उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विभाग श्री के.सी. वास्कले ने बताया कि जिले में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” खरीफ पूर्व 29 मई से 12 जून तक चलाया जाएगा। जिले की 135 ग्राम पंचायतों में 3 तकनीकी टीमें जाकर केन्द्रीय योजनाओं एवं म.प्र. सरकार की प्रमुख योजनाओं का प्रचार-प्रसार, कृषि वैज्ञानिकों द्वारा इजाद की गई नवीन/उन्नत कृषि तकनीकियों से किसानों को जागरूक करना, कृषकों द्वारा कृषि में किये जा रहे नवाचारों की जानकारी का आदान प्रदान करना, प्राकृतिक खेती एवं फसल विविधिकरण को बढ़ावा देना, स्थानीय स्तर पर कृषि वैज्ञानिकों, विभागीय अधिकारियों, कृषि उद्यमी तथा प्रगतिशील कृषकों के द्वारा कृषकों को अभियान के दौरान जानकारी दी जाएगी |

उप संचालक श्री वास्कले ने बताया कि रूट चार्ट अनुसार खंडवा की 18 ग्राम पंचायतों में 29 मई से 3 जून तक, खालवा की 27 ग्राम पंचायतों में 4 से 12 जून तक, पंधाना की 27 ग्राम पंचायतों में 29 मई से 3 जून तक, छैगांवमाखन की 18 ग्राम पंचायतों में 7 जून से 12 जून तक, हरसूद की 15 ग्राम पंचायतों में 29 मई से 2 जून तक, पुनासा की 24 ग्राम पंचायतों में 4 जून से 11 जून तक, एवं विकासखंड बलड़ी की 6 ग्राम पंचायतों में 3 जून से 12 जून तक, तकनीकी टीमें ग्राम पंचायतों में जाकर कृषि एवं कृषि से सम्बंधित तकनीकी जानकारियां कृषकों को प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र से कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, कृषि अभियात्रिकी के अधिकारियो की सयुक्त तकनीकी टीमें बनाई गई है।

       इस दौरान कार्यक्रम में अतिथि पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, सभापति जिला कृषि स्थाई समिति एवं जिला पंचायत सदस्य श्री जितेन्द्र भाटे, जिला पंचायत सदस्य श्री श्रीराम चौधरी, जनपद पंचायत सदस्य खालवा श्री राजेश देवड़ा, श्री हरीश कोटवाले, श्री राजेश तिवारी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं परियोजना संचालक आत्मा श्री आनंद सिंह सोलंकी, कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ. डी. के. वाणी, उप संचालक पशुपालन श्री हेमंत शाह, उप संचालक उद्यानिकी श्री अजय चौहान, आकाशवाणी प्रमुख श्री राजेश पाठक एवं समस्त कृषि एवं कृषि से सम्बंधित विभाग का मैदानी अमला और कृषक गण उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements