Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान जारी

03 जून 2025, खरगोन: खरगोन जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान जारी – किसानों को केन्द्र व राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं से अवगत कराने एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित नवीन एवं उन्नत कृषि तकनीक व नवाचारों से परिचित कराने के लिए शासन के निर्देशों के अनुरूप जिले में 29 मई से विकसित कृषि संकल्प अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 12 जून तक चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किसानों को जानकारी देने के लिए कृषि वैज्ञानिक, कृषि उद्यानिकी, मत्स्योद्योग, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी, क्षेत्र के प्रगतिशील किसान, कृषि उद्यमी, एफपीओ एवं स्व सहायता समूहों के सदस्यों के दल गठित किये गए हैं। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने खरगोन जिले के लिए तीन दलों का गठन दल उनका विकासखण्ड वार रूट चार्ट निर्धारित कर दिया है।  

3 जून को होने वाली संगोष्ठी –  विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत 03 जून को दल क्रमांक 01 द्वारा भीकनगांव विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मछलगांव, अंदड़ एवं रेहगांव में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह संगोष्ठी प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक मछलगांव में, दोपहर 12ः30 बजे से 02ः30 बजे तक अंदड़ में एवं दोपहर 03 बजे से सांय 06 बजे तक रेहगांव में संगोष्ठी आयोजित होगी।  इसी प्रकार दल क्रमांक 02 द्वारा विकासखण्ड झिरन्या की ग्राम पंचायत मुंडीया, चिरिया एवं ग्राम पंचायत दामखेड़ा में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह संगोष्ठी 03 जून को प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक ग्राम पंचायत मुंडिया  में, दोपहर 12ः30 बजे से 02ः30 बजे तक चिरिया में एवं दोपहर 03 बजे से सांय 06 बजे तक दामखेड़ा में आयोजित होगी।

दल क्रमांक 03 द्वारा विकासखण्ड बड़वाह की ग्राम पंचायत ओखला में, काटकुट में एवं ग्राम पंचायत बडैल में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। यह संगोष्ठी 03 जून को प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक ग्राम पंचायत ओखला में, दोपहर 12ः30 बजे से 02ः30 बजे तक ग्राम पंचायत काटकुट में एवं दोपहर 03 बजे से सांय 06 बजे तक ग्राम पंचायत बडैल में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com