Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उप संचालक कृषि ने प्राकृतिक खेती का किया निरीक्षण

15 अक्टूबर 2025, बालाघाट: उप संचालक कृषि ने प्राकृतिक खेती का किया निरीक्षण – राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत बालाघाट विकासखंड के ग्राम ढूटी को क्लस्टर ग्राम के रूप में चयनित किया गया है। इस ग्राम में कृषि सखी दीदी द्वारा अपने खेतों में जैविक खाद एवं कीटनाशकों का उपयोग कर प्राकृतिक खेती की गई है और धान की फसल लगाई गई है। उप संचालक कृषि श्री फूल सिंह मालवीय ने  गत दिनों ग्राम ढूटी पहुंचकर धान की प्राकृतिक खेती का निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की ।

इस दौरान कृषि सखी दीदी ने बताया कि उनके द्वारा धान की फसल में यूरिया, डीएपी एवं अन्य रासायनिक खाद खाद का उपयोग नहीं किया गया है। उसके स्थान पर गोबर एवं अन्य प्राकृतिक खाद का उपयोग किया गया है। जिससे उनके खेत की धान की फसल बहुत अच्छी है और उसमें कीट व्याधि और बीमारी आदि का प्रकोप नहीं है। कृषि सखी दीदी के खेत में लगी फसल से गांव के अन्य किसानों को भी प्राकृतिक खेती करने की प्रेरणा मिली है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile