Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रीछी प्रक्षेत्र में जैविक तरीकों से उगाई जा रही फसलें

18 जनवरी 2022, खंडवा : रीछी प्रक्षेत्र में जैविक तरीकों से उगाई जा रही फसलें – मध्य प्रदेश के उद्यानिकी किसानों को उन्नत तरीके से जैविक कृषि के लिए उद्यानिकी विभाग लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। विभागीय नर्सरियों में जैविक कृषि कर किसान भाईयों को उनका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्यमंत्री म.प्र. शासन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण श्री भारत सिंह कुशवाह ने खंडवा में रीछी प्रक्षेत्र उद्यान में जैविक तरीकों से उत्पादित की जा रही फसलों को देखा और उद्यान के अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी अधिक से अधिक जैविक खेती करने का प्रयास करें। इसी दौरान जैविक खाद के निर्माण की प्रक्रियाओं के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि ड्रिप इरिगेशन से पानी की बचत होती है एवं मल्चिंग विधि से फसलों को खरपतवार से दूर रखा जा सकता है।

महत्वपूर्ण खबर: आलू के प्रमुख कीट एवं निदान