Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर उमरिया ने की कृषि आदान व्यवस्था की समीक्षा

27 जून 2024, उमरिया: कलेक्टर उमरिया ने की कृषि आदान व्यवस्था की समीक्षा – उमरिया कलेक्टर श्री धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिले  में  कृषि आदान व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कृषि, सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को खाद, बीज, रासायनिक उर्वरक तथा कीटनाशकों की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित कराएं ।

जिले में उप संचालक कृषि द्वारा जिन्हें  लाइसेंस  जारी किया गया है वे दुकानदार खाद, बीज, उर्वरक तथा कीटनाशक की दरें प्रदर्शित करें । साथ ही प्रत्येक किसान को विक्रय रसीद उपलब्ध कराएं तथा उनमें  किसानों  के हस्ताक्षर भी कराएं । सभी दुकानों में खाद, बीज, उर्वरक तथा कीटनाशकों का उपलब्ध स्टाक भी प्रदर्शित किया जाए। इसके अतिरिक्त, सहकारी समितियों में भी  किसानों  की मांग के अनुरूप उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए ।

उप संचालक कृषि द्वारा निरीक्षण हेतु जो दल गठित किए गए हैं , उनके निरीक्षण के साप्ताहिक प्रतिवेदन एवं की गई कार्यवाही की जानकारी प्रत्येक सप्ताह समय सीमा की बैठक में प्रस्तुत की जाए । इसके साथ ही जिले में उर्वरक की उपलब्धता तथा जिन क्षेत्रों में उर्वरक की अधिक मांग है , की जानकारी तथा साप्ताहिक उर्वरक के उठाव की जानकारी बैठक में प्रस्तुत की जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com