राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर अनूपपुर ने की मत्स्य गतिविधियों की समीक्षा

25 जून 2024, अनूपपुर: कलेक्टर अनूपपुर ने की मत्स्य गतिविधियों की समीक्षा – अनूपपुर  जिले में मत्स्य उत्पादन गतिविधि को बढ़ावा देने के  उद्देश्य  से कलेक्टर श्री आशीष वाशिष्ठ ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक कर मत्स्य गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वाशिष्ठ शर्मा, ग्रामीण आजीविका मिशन के डीपीएम श्री शशांक प्रपात सिंह, सहायक संचालक मत्स्य श्री सलिल सोंधिया व आजीविका मिशन एवं स्व-सहायता के सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने सहायक संचालक एवं जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका  मिशन  से पूर्व में संचालित केज कल्चर  इकाइयों  के पुनः संचालन की संभावनाओं पर चर्चा की एवं मत्स्य पालन हेतु इच्छुक स्व-सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा कर प्रोत्साहित किया। मत्स्य पालन केज कल्चर गतिविधियों के संबंध में संचालन करने वाले स्व सहायता को ट्रेनिंग दी  जाए , जिससे वे केज कल्चर का बेहतर संचालन कर सकें।

कलेक्टर ने अच्छी किस्म के मत्स्य बीज चयन के संबंध में भी चर्चा  की  तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों को तकनीकी सहायता हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में समूह के सदस्यों ने केज कल्चर गतिविधि के संचालन के संबंध में जानकारी देते हुए मत्स्य पालन के सफलतापूर्वक कार्य करने की बात कही।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement