Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास कलेक्टर ने की मत्स्य विभाग की समीक्षा

29 मार्च 2023, देवास: देवास कलेक्टर ने की मत्स्य विभाग की समीक्षा – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कलेक्टर चैम्बर में गत दिनों मत्स्‍य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने प्रधामंत्री मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। कोई भी पात्र व्यक्ति/ समूह योजना का लाभ लेने से वंचित ना रहे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, सहायक संचालक मत्स्य विभाग श्री लोकेश मिश्रा, उपसंचालक कृषि आरपी कनेरिया, एलडीएम श्री अहसान अहमद, जल संसाधन अधिकारी एलएस जादौन, सहित अन्‍य संबं‍धित उपस्थित थे।

बैठक में सहायक संचालक मत्स्य विभाग श्री लोकेश मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ( पीएमएमएसव्हाय ) अंतर्गत मत्स्य पालन की योजनाएं  क्रियान्वित  है। इकाई लागत के लिए हितग्राही स्वयं के व्यय अथवा बैंक ऋण से कर सकता है। भारत सरकार द्वारा योजना स्वीकृति उपरांत अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग तथा महिला हितग्राहियों को 60 प्रतिशत एवं सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को 40 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाता है।

बैठक में  श्री मिश्रा ने बताया कि मत्स्‍य विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें पुन परिसंचरणीय जल कृषि की प्रणाली, बायोफ्लॉक की स्थापना, बायोफ्लॉक की स्थापना इनपुट्स सहित, केज कल्चर, पेन कल्चर, सर्कुलर हैचरी निर्माण, स्वयं की भूमि में नवीन तालाब का निर्माण, मत्स्य बीज संवर्धन जल क्षेत्र निर्माण, जलाशयों में अंगुलिकाओं को संचयन, कोल्ड स्टोरेज/बर्फ सयंत्र आईस प्लांट की स्थापना फिश फीड मिल की स्थापना, मत्स्य परिवहन हेतु सहायता, मत्स्य विपणन हेतु बाजार की स्थापना, मत्स्य पालकों का दुर्घटना बीमा आदि शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने जलीय स्वास्थ्य प्रबंधन सहित अन्य योजनाओं एवं विभागीय कार्यों के बारे में भी बताया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: बीटी कॉटन की नई दरें निर्धारित, अधिसूचना जारी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )