Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा के मक्के को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान, किसानों के लिए तैयार होगा नया मार्केट: सीएम मोहन यादव 

04 नवंबर 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा के मक्के को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान, किसानों के लिए तैयार होगा नया मार्केट: सीएम मोहन यादव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा की धरती जनजातीय भाई बहनों के परिश्रम और उनकी परंपराओं से समृद्ध है। यहां के मेहनती किसानों ने खेती के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। श्रीअन्न और फूलों की खेती में भी छिंदवाड़ा अलग स्थान रखता है। यहाँ के संतरे को जी आई टैग से बड़ी पहचान मिली है।
उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा को प्रदेश की कॉर्न सिटी कहा जाता है, यहां का स्वीट कॉर्न देशभर में मशहूर है। राज्य सरकार छिंदवाड़ा के मक्का उत्पादक किसानों को बेहतर सुविधाएं देने और उनकी उपज के लिए राष्ट्रीय स्तर के नया मार्केट तैयार कर कर रही है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा प्रयास है कि छिंदवाड़ा जिले के मक्के की गुणवत्ता और स्वाद को भी देश-दुनिया के मार्केट तक पहुंचाया जाए। इसके लिए किसानों को बेहतर भंडारण, प्रोसेसिंग यूनिट और मार्केट लिंकेज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को छिंदवाड़ा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को मंत्रालय से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

खेती के साथ ही उद्यानिकी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ ही उद्यानिकी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। खेती की तरक्की के लिए पानी की उपलब्धता बहुत जरूरी है, छिंदवाड़ा सिंचाई कॉम्पलेक्स परियोजना इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर जिले की सिंचाई क्षमता 29 प्रतिशत से बढ़कर 54 प्रतिशत हो जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि किसान अपनी उपज का प्रसंस्करण स्वयं करें और उन्हें इसका बेहतर मूल्य मिले। इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के माध्यम से सुविधा दी जा रही हैं। छिंदवाड़ा जिले के 122 हितग्राही इस योजना से लाभान्वित हुए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान फसल विविधिकरण से बढ़ाये अपनी आय

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किसान भाइयों से खेती में नवाचार करने, फसल विविधीकरण अपनाने और अपनी उपज को प्रसंस्करण और बेहतर विपणन के माध्यम से बड़े मार्केट तक पहुंचाने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने छिंदवाड़ा में मौजूद किसान पूरनलाल इनवाती से प्राकृतिक और समन्वित खेती,  प्रवेश रघुवंशी से कृषि यंत्रीकरण के माध्यम से नरवाई प्रबंधन, श्रीमती सुषमा शर्मा से देसी गाय पालन, गुरु प्रसाद पवार से आलू और स्वीट कॉर्न के क्षेत्र में उनके द्वारा संचालित गतिविधियों के संबंध में वर्चुअली संवाद किया। छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासक अपेक्स बैंक महेंद्र सिंह यादव, सांसद छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू सहित जिले के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture