राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा के उप संचालक कृषि ने किया डबल लॉक केंद्रों का निरीक्षण

02 जुलाई 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा के उप संचालक कृषि ने किया डबल लॉक केंद्रों का निरीक्षण – उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ सहकारी विपणन संस्था चौरई एवं मार्कफेड चौरई के डबल लॉक केंद्र का निरीक्षण कर उर्वरक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सहकारी विपणन संस्था चौरई के प्रबंधक श्री सुनील सनोडिया तथा मार्कफेड चौरई के डबल लॉक केंद्र के प्रबंधक श्री दिलीप अवधिया को किसानों को शासन के नियमानुसार व्यवस्थित रूप से उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उप संचालक कृषि श्री नाथ ने केंद्र पर मौजूद किसानों से चर्चा कर संतुलित उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक किया तथा कृषि से जुड़े समसामयिक विषयों पर भी जानकारी साझा की। उन्होंने किसानों से शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप उर्वरकों का उपयोग करने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री नीलकंठ पटवारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती निराली आर्य, कृषि विकास अधिकारी श्री उमेश पाटिल, सहकारी विपणन संस्था के प्रबंधक श्री सुनील सनोडिया, मार्कफेड चौरई के प्रबंधक श्री दिलीप अवधिया, कृषि विस्तार अधिकारी श्री एस.पी. उइके सहित विभागीय मैदानी अधिकारी एवं किसान उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture