Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा के उप संचालक कृषि ने किया डबल लॉक केंद्र बिछुआ एवं प्राकृतिक खेती का निरीक्षण

24 जुलाई 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा के उप संचालक कृषि ने किया डबल लॉक केंद्र बिछुआ एवं प्राकृतिक खेती का निरीक्षण – कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन में उप संचालक श्री मोरिस नाथ ने आज डबल लॉक केंद्र बिछुआ का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने उर्वरक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया तथा गोदाम में भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरक को ई-विकास पोर्टल पर प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए, जिससे सभी किसानों को पात्रता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके।

निरीक्षण के उपरांत प्रगतिशील कृषक श्री रामचरण राउत के खेत का भी अवलोकन किया गया। किसान द्वारा प्राकृतिक खेती अपनाते हुए लौकी, करेला, ककड़ी, मिर्च, बेबी कॉर्न सहित विभिन्न फसलों की खेती की जा रही है। इस दौरान प्राकृतिक खेती के तहत अपनाई जा रही कृषि पद्धतियों का भी निरीक्षण किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile