राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा: डाक जीवन बीमा के लिए डायरेक्ट सेल्स एजेंटों का चयन

27 से 31 जुलाई तक होंगे वॉक-इन-इंटरव्यू

04 जुलाई 2026, छिंदवाड़ा:  छिंदवाड़ा: डाक जीवन बीमा के लिए डायरेक्ट सेल्स एजेंटों का चयन – अधीक्षक डाकघर छिंदवाड़ा ने बताया कि कार्यालय अधीक्षक डाकघर, छिंदवाड़ा संभाग में डाक जीवन बीमा (पीएलआई) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) के व्यवसाय अर्जन के लिये डायरेक्ट सेल्स एजेंटों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 27 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन प्रात: 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर अपना आवेदन पत्र तथा बायोडाटा लेकर कार्यालय अधीक्षक डाकघर, छिंदवाड़ा संभाग (प्रधान डाकघर परिसर, जिला अस्पताल छिंदवाड़ा के सामने) में उपस्थित हो सकते हैं। डायरेक्ट सेल्स एजेंट के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण या राज्य/केंद्रीय बोर्ड से समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जा सकती है। साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर का ज्ञान एवं स्थानीय क्षेत्र की जानकारी होना आवश्यक है।

अधीक्षक डाकघर छिंदवाड़ा ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों को उनके कार्य के आधार पर इंसेंटिव दिया जाएगा। इस पद पर किसी प्रकार का निर्धारित मासिक वेतन देय नहीं होगा। आवेदन एवं अन्य जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 07162-244139 तथा 9407056446 पर संपर्क किया जा सकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture