छिंदवाड़ा: समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग-उड़द खरीदी शुरू, 10 अगस्त तक होगा उपार्जन
02 जुलाई 2026, छिन्दवाड़ा: छिंदवाड़ा: समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग-उड़द खरीदी शुरू, 10 अगस्त तक होगा उपार्जन – शासन के निर्देशानुसार विपणन वर्ष 2026-27 के तहत पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द का उपार्जन 1 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। जिला स्तरीय उपार्जन समिति ने छिंदवाड़ा जिले के लिए 5 तथा पांढुर्णा जिले के लिए 1 उपार्जन केंद्र निर्धारित किया है। पंजीकृत किसान ई-पोर्टल पर स्लॉट बुक कर निर्धारित केंद्र पर अपनी उपज का विक्रय कर सकेंगे।
जिले में तहसीलवार उपार्जन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। छिंदवाड़ा, परासिया, उमरेठ, मोहखेड़ एवं बिछुआ के किसानों के लिए सीडब्ल्यूसी-04 छिंदवाड़ा, चौरई के लिए ईश्वर वेयरहाउस पांजरा, चांद के लिए दादा सांई वेयरहाउस झांझरिया खुटिया, अमरवाड़ा और हर्रई के लिए श्री लक्ष्मी वेयरहाउस-07 अमरवाड़ा तथा तामिया के लिए श्री हरि वेयरहाउस झिरपा को उपार्जन केंद्र बनाया गया है। वहीं पांढुर्णा जिले के पांढुर्णा एवं सौंसर क्षेत्र के किसानों के लिए मां वेयरहाउस बोरगांव सांईखेड़ा को उपार्जन केंद्र निर्धारित किया गया है।
उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने सभी पंजीकृत किसानों से निर्धारित अवधि में ई-पोर्टल पर स्लॉट बुक कर उपार्जन केंद्रों पर अपनी ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द की उपज का विक्रय करने की अपील की है। उन्होंने अधिक जानकारी के लिए संबंधित समिति प्रबंधक एवं क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क करने की सलाह दी है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

