छिंदवाड़ा: किसानों को पॉली हाउस निर्माण पर मिलेगा 19 लाख तक का अनुदान
उद्यानिकी विभाग की संरक्षित खेती योजना के तहत आवेदन आमंत्रित
04 सितंबर 2026, छिन्दवाड़ा: छिंदवाड़ा: किसानों को पॉली हाउस निर्माण पर मिलेगा 19 लाख तक का अनुदान – जिले के किसानों के लिए उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पॉलीहाउस निर्माण हेतु अनुदान योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को ग्रीन हाउस ट्यूबुलर स्ट्रक्चर (पॉलीहाउस) निर्माण पर लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा। पात्र किसानों को अधिकतम 19 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मिल सकेगी।
उद्यानिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों के लिए 4,000-4,000 वर्ग मीटर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत 2,080 वर्गमीटर से 4,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल तक के पॉलीहाउस निर्माण पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा।
पॉलीहाउस तकनीक के माध्यम से किसान नियंत्रित वातावरण में उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण फसलों का उत्पादन कर अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। विभाग ने इच्छुक किसानों से योजना का लाभ लेने हेतु समय पर आवेदन करने की अपील की है। योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक किसान अपने क्षेत्र के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी अथवा ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा पंजीयन एवं आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

