छिंदवाड़ा : ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन के लिये किसान 15 जून तक पंजीयन कराएं
13 जून 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा : ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन के लिये किसान 15 जून तक पंजीयन कराएं – शासन के निर्देशानुसार भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) की ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उड़द के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु 25 मई 2026 से 15 जून 2026 तक किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। जिले में विभिन्न तहसीलों के 21 पंजीयन केन्द्रों पर यह प्रक्रिया संचालित की जा रही है।
कृषि विभाग द्वारा मूंग एवं उड़द उत्पादक किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपनी उपज का पंजीयन कराकर योजना का लाभ प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए किसान संबंधित समिति प्रबंधक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। कृषि विभाग ने बताया है कि मूंग-उड़द पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 है तथा अब पंजीयन के लिए केवल तीन दिन शेष हैं। ऐसे किसान जिन्होंने ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द की बोनी की है, वे 15 जून से पूर्व अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से करा लें।
जिले में पंजीयन के लिये तहसील छिंदवाड़ा के 2, चौरई के 4, चांद के 2, अमरवाड़ा के 3, तामिया के 2 एवं मोहखेड़, हर्रई, परासिया, उमरेठ, जुन्नारदेव व बिछुआ में एक-एक तथा जिला पांढुर्णा के लिये तहसील पांढुर्णा व सौंसर में एक-एक सहकारी संस्थाएं एवं बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां शामिल हैं। विभाग ने किसानों से समय रहते पंजीयन कराने की अपील की है, जिससे उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

