Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा: किसानों को दी जा रही मृदा परीक्षण, उर्वरक प्रबंधन और ई-टोकन की जानकारी

20 मई 2026, छिन्दवाड़ा: छिंदवाड़ा: किसानों को दी जा रही मृदा परीक्षण, उर्वरक प्रबंधन और ई-टोकन की जानकारी – कृषि रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों को कृषि एवं सहयोगी विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। किसान कल्याण वर्ष के सपने को साकार करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है।

इसी क्रम में  जिले के विकासखंड परासिया में कृषि रथ मेंढकी, उमरेठ और गाजनडोह पहुंचा, जहां रथ यात्रा के सहायक नोडल श्री अमित बघेल द्वारा किसानों को मिट्टी और जल प्रबंधन के संबंध में सुझाव दिए गए। उन्होंने खेती को टिकाऊ बनाए रखने के साथ-साथ स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने के लिये प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी।

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विनायक नागदवने ने किसानों को मिट्टी की जांच के आधार पर उर्वरक उपयोग करने की सलाह दी। वहीं सहायक पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी श्री संजय इनवाती ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए देशी नस्ल के पशु पालन एवं नस्ल सुधार पर जोर दिया।कृषि विस्तार अधिकारी श्री जी.एस. वाडिवा, श्री आर.के.सलामे एवं श्री आनंद परतेती ने किसानों को विभागीय योजनाओं एवं कृषि संबंधी जानकारी प्रदान की। ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री आर.सी. सल्लाम द्वारा भी विभागीय जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संबंधित ग्रामों के पटवारी अदिति भार्गव, श्री जयदीप चौरसिया और श्री रवि चरपे द्वारा किसान आईडी एवं ई-टोकन की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agric

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें