Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा: खेतों में पहुंची ICAR-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान की टीम, फसल और कीट-रोग का लिया जायजा  

06 अक्टूबर 2026, विदिशा: विदिशा: खेतों में पहुंची ICAR-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान की टीम, फसल और कीट-रोग का लिया जायजा – भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान इंदौर के कृषि वैज्ञानिकों के दल द्वारा सोयाबीन फसल की वर्तमान स्थिति, कीट एवं रोग प्रकोप तथा फसल प्रबंधन संबंधी समस्याओं के निरीक्षण हेतु विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया गया। वैज्ञानिकों ने विदिशा जिले के विकासखंड ग्यारसपुर के ग्राम  अंडियाकलां, गूलरखेड़ी, अटारीखेजड़ा, सुआखेड़ी, एवं  चाठोली ग्रामों में सोयाबीन फसल की अलग अलग किस्मों का अवलोकन कर कृषकों से फसल की स्थिति एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई।

भ्रमण दल में डॉ. संजीव   कुमार, पादप रोग विशेषज्ञ , ICAR-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर, डॉ. लोकेश मीणा, कीट विशेषज्ञ, ICAR-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर, डॉ. अनिता राणा, पादप प्रजनक, ICAR-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर तथा श्री अक्षय उज्जवल,कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र विदिशा शामिल रहे।

भ्रमण के दौरान वैज्ञानिकों द्वारा सोयाबीन फसल में रोग, कीट प्रकोप, पौधों की वृद्धि एवं उत्पादन संबंधी विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण करते हुए कृषकों को आवश्यक तकनीकी सलाह एवं फसल प्रबंधन संबंधी दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर डीडीए सचिन जैन, परियोजना संचालक आत्मा एल.एस. चारेल वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी रूपेश बघेल, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती निशि जैन, कृषि विस्तार अधिकारी गोपाल बघेल एवं कृषि विस्तार अधिकारी चंद्रकांत सिलावट सहित क्षेत्र के कृषकगण उपस्थित रहे। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture